Strict Standards: Only variables should be assigned by reference in /home/ghuisarn/public_html/hindi/plugins/content/itpshare/itpshare.php on line 71
एकता महोत्सव
एकता महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
घुइसरनाथ धाम मे महाशिवरात्रि के दिन एकता महोत्सव का आयोजन होता है | एकता महोत्सव, जैसा नाम से ही प्रतीत हो रहा है क़ि भक्त समूह की एकता | एकता महोत्सव का आयोजन ३ दिनो तक चलता है जिसमे देश विदेश से आए हुए कलाकार भाग लेते है और अपनी कला का प्रदर्शन करते है | एकता महोत्सव का आयोजन, महा शिवरात्रि के दिन से प्रारंभ होता है | अभी तक आयोजित हुए एकता महोत्सव मे देश के मशहूर कलाकार मनोज तिवारी, मनोज तिवारी जूनियर, रवि त्रिपाठी, जादूगर सरकार, दिवाकर द्विवेदी और तृप्ति शाकया जैसे नामचीनो ने अपने कला का हुनर दिखाया है |
एकता महोत्सव मे भक्त अपने बाबा घुइसरनाथ को दूध, जल, पुष्प, बेल पत्र अर्पित कर, यहा भक्त निवास मे रुककर रात्रि मे आयोजित रंगारंग कायक्रम का आनन्द उठाते है|
एकता महोत्सव के आयोजन को सफलतम बनाने मे यहाँ प्रतापगढ़ के कोने कोने से लोग आते है | जिसमे सांसद, विधायक, जिला प्रशासन, सांगीपुर, लालगंज, रामपुर , संग्रामगढ़ के ब्लाक प्रमुखो, प्रधानो, थानाध्यक्षो , मीडिया के लोग सम्मिलित होकर इसे सफलतम बनाते है | देश के कोनो कोनो से झूले, श्रृंगार की दुकाने, सर्कस, मिठाई चाट की दुकानो का समूह एकता महोत्सव के आयोज़न को चार चाँद लगता है|
इस बार तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ एक मार्च से शुरू हुआ | दो मार्च को अवधी गायक दिवाकर दिवेदी, रवि त्रिपाठी व तृप्ति शाक्य एवं ३ मार्च को मनोज तिवारी के कार्यक्रम द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव समापन हुआ|